ultratechyashasvipradhandainikjagran.com

 यशस्वी प्रधान ऐसे होंगे लाभान्वित

राज्य के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष सम्मान

प्रशास्ति पत्र

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कार्य व व्यक्तित्व का प्रसारण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कार्य व व्यक्तित्व का प्रसारण

प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह की चुनिंदा तस्वीरों और वीडियो की सॉफ्ट कॉपी

यशस्वी प्रधान ऐसे होंगे लाभान्वित

राज्य के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष सम्मान

प्रशास्ति पत्र

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कार्य व व्यक्तित्व का प्रसारण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कार्य व व्यक्तित्व का प्रसारण

प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह की चुनिंदा तस्वीरों और वीडियो की सॉफ्ट कॉपी

अभियान की रूपरेखा

2022 में शुरू की गयी अनोखी पहल ‘अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान’ को बढ़ाते हुए, 2024 में एक बार फिर अल्ट्राटेक ऐसे सभी प्रधानों को सम्मानित करने जा रहा है जो अपने बड़े इरादों और मज़बूत हौसलों से गाँव बनाकर देश को बढ़ा रहे हैं।

अभियान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को 13 नोडल सेंटर में बांटा गया है।  

प्रदेश के 58000+ ग्राम पंचायतों के प्रधानों को अपनी परियोजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्राप्त परियोजनाओं का प्रति केंद्र तीन ज्यूरी के सदस्यों द्वारा पूर्व निर्धारित पेमानों पर आकलन किया जायेगा।

प्रत्येक नोडल सेंटर से 20 प्रतिभागियों को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा व उनकी प्रविष्टि को राज्य स्तर पर चयन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

राज्य स्तर पर ग्रैंड जूरी द्वारा पूर्व निर्धारित मापदंडो पर आंकलन कर 260 प्रतिभागियों में से 20 को अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान घोषित किया जाएगा।

राज्य स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य के गणमान्य लोगों की गरिमापूर्ण उपस्थिति होगी।

pexels-photo-417273.jpeg

नियम एवं शर्ते

1. इस अभियान में ग्राम पंचायत के सिर्फ वर्तमान प्रधान ही हिस्सा ले सकते हैं, पूर्व प्रधान नहीं।
2. सिर्फ प्रधान ही स्वयं को नामांकित कर सकते हैं।
3. प्रधान अपने वर्तमान कार्यकाल में शुरू की गई परियोजनाओं को ही प्रस्तुत कर सकते हैं।
4. केवल पूर्ण परियोजना ही मान्य होगी।
5. केवल 01 अप्रैल, 2022 या आवेदनकारी प्रधान के पद संभालने की तिथि (जो भी बाद में हो) से 30 सितम्बर 2024 तक के बीच में पूर्ण की गई परियोजना ही आवेदन के लिए मान्य होगी।
6. प्रस्तुत परियोजना पर किसी भी प्रकार की न्यायिक या विभागीय शिकायत नहीं होनी चाहिए। न्यायिक या विभागीय शिकायत नहीं होने की जानकारी स्वयं द्वारा सत्यापित पत्र में होनी चाहिए व आयोजनकर्ताओं के मांगने पर जमा करवाना अनिवार्य होगी।
7. अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।
8. फॉर्म में मांगी गई पूर्ण जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
9. प्रस्तुत परियोजनाओं का आंकलन जूरी के सदस्य तय मापदंडों पर अपने विवेक से करेंगे।
10. किसी भी स्थिति में जूरी द्वारा दिया गया निर्णय सर्वमान्य होगा।
11. अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान अभियान को किसी भी स्तर पर स्थगित करने या विस्तृत करने का अधिकार अल्ट्राटेक सीमेंट और दैनिक जागरण के पास सुरक्षित है।
12. अभियान में आवेदन और/या प्रवेश प्रतिभागियों को कोई अधिकार प्रदान नहीं करेगा।
13. सभी संबंधित आईपीआर विशेष रूप से अल्ट्राटेक / दैनिक जागरण के पास रहेंगे और प्रतिभागी किसी भी उद्देश्य के लिए इसका उपयोग नहीं कर सकते।
14. अभियान में प्रस्तुत परियोजनाओं के संबंध में अल्ट्राटेक एवं दैनिक जागरण किसी तीसरे पक्ष के दावों के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ's)

प्रश्न – किस प्रकार के विकास कार्य मान्य होंगे

उत्तर –  केवल ढांचागत एवं निर्माण से सम्बंधित परियोजना ही मान्य होगी।

प्रश्न - क्या एक ही पंचायत से एक से अधिक परियोजनाओं के लिए आवेदन भरा जा सकता है?

उत्तर – हां, एक पंचायत से एक से अधिक परियोजना के लिए आवेदन भरा जा सकता है, लेकिन एक फॉर्म में एक ही परियोजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न - आवेदन करने के लिए क्या कोई राशि भी जमा करनी होगी?

उत्तर – अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान अभियान में आवेदन करना निःशुल्क है।

प्रश्न - आवेदन करने के उपरांत क्या उसमें बदलाव करना संभव है?

उत्तर – नहीं, ऐसा संभव नहीं है।

प्रश्न - क्या आवेदन के चयनित होने पर सूचना दी जाएगी?

उत्तर – जी हां, आपके द्वारा दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना दी जाएगी।

प्रश्न - आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – अंतिम तिथि 24 नवम्बर, 2024 है।

प्रश्न - परिणामों की घोषणा कब तक की जाएगी?

उत्तर – आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि से 30 दिन के भीतर पहले चरण के परिणामों की घोषणा की जाएगी। राज्य स्तरीय परिणामों की जानकारी दैनिक जागरण अखबार व इसी वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न - आवेदनों को जांचने के मापदंड क्या होंगे?

उत्तर – निम्नलिखित मापदंड के आधार पर निर्णायक मंडल के सदस्य अपने विवेक से निर्णय लेंगे- योजना के पूर्ण होने में लगा समय
  • योजना को पूर्ण करने में लगी धनराशि
  • योजना के संवर्धन के लिए किया गया नवाचार या विशिष्ट कार्य
  • समाज के लिए योजना की सार्थकता
  • लाभार्थियों की संख्या
  • यह परियोजना पंचायत के लिए क्यों जरूरी थी
  • परियोजना की चुनौतियां एवं समाधान

प्रश्न - किस काल खंड में पूर्ण की गई परियोजना मान्य होगी?

उत्तर – केवल 01 अप्रैल, 2022 या आवेदनकारी प्रधान के पद संभालने की तिथि (जो भी बाद में हो) से 30 सितम्बर 2024 तक के बीच में पूर्ण की गई परियोजना ही आवेदन के लिए मान्य होगी।

प्रश्न- आवेदनों की जांच किसके द्वारा की जाएगी?

उत्तर – डवलपमेंट सेक्टर से जुड़े गणमान्य लोग निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे, जिन्हें निर्माण और विकास परियोजनाओं का व्यापक अनुभव है।

प्रश्न - अपरिहार्य कारणों की वजह से अगर मैं पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं शामिल हो पाया तब भी क्या मेरे हिताधिकार सुरक्षित होंगे?

उत्तर – जी हां, ऐसी स्थिति में भी आपके हिताधिकार सुरक्षित होंगे। इसके लिए आपको आयोजक को समारोह से पांच दिन पूर्व अवगत कराना होगा।

प्रश्न - क्या मुझे जोनल और राज्य स्तर के सम्मान समारोह में परिजनों को बुलाने की अनुमति है?

उत्तर- जी हां, आपके द्वारा दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना दी जाएगी।
Scroll to Top